👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर में बंदरों का आतंक कम करने के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाल दिया है। इससे पहले भी कई बार टेंडर निकाला गया है, लेकिन किसी ने टेंडर नहीं लिया था। इसके अलावा पालिका की बोर्ड बैठक में भी सभासद लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि बंदर पकड़वाने के लिए टेंडर निकालकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही बंदरों को पकड़ा जाएगा। इससे शहर के लोगों को राहत मिल सकेगी
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600






























