
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक नाबालिग बच्चे द्वारा चार पहिया वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर उक्त चार पहिया वाहन का कुल 10,000/- रूपये का चालान किया गया है।वाहन पर एक पत्रकार ने प्रमुख अखबार का नाम अंकित किए है।
पुलिस ने जनपद के नाबालिग बच्चों के अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को कोई वाहन चलाने को न दें, यदि किसी नाबालिग बच्चे द्वारा इस तरह की पुनरावृति की जाती है तो आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

























