👁 0 views Views
दो मोबाइल चोरों से दस मोबाइल बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करके दो मोबाइल चोरों से दस मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि जनपद में पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम एवं शातिर व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को चैकिंग के दौरान रसूलपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद की नई बस्ती के आबिद व माजिद हैं।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मोबाइल चोरी करने के बाद हापुड़ से उडन छू ही जाते थे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























