हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ देहात क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति के साथ उसकी बेटी को पुलिस में दरोगा के पद पर भर्ती कराने के बदले दस लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. भर्ती न होने पर पैसे मांगने पर आरोपी पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव पटना निवासी लकीराम पुत्र भोंदू का आरोप है कि बदायूं के थाना सिविल लाइन के मौहल्ला बालनगर निवासी अनिल ने लकीराम की बेटी को दरोगा पद पर पास कराने के नाम पर दस लाख रुपए हड़प लिए. भर्ती न होने पर जब पैसे वापस मांगे तो अनिल ने लकीराम को जान से मारने की धमकी दी और पैसे देने से इनकार कर दिया. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























