हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करके उनके कब्जे से दस बाइक व बाइक पार्टस बरामद किए है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि दो सदस्य फरार है। बाइक चोरों का यह गिरोह पलक झपकते ही बाइक उड़ाने में माहिर है। वाहन चोर 10-15 हजार रुपए में चोरी की बाइक बेचते थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना बाबूगढ़ के निरीक्षक हेम सिंह सैनी पुलिस बल के साथ बाईपास के पास चैकिंग कर रहे थे कि दो वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दस बाइक व बाइक के पुर्जे तथा हथियार बरामद किए है। वाहन चोर थाना बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला का मनवीर तथा थाना हापुड़ देहात के गांव श्यामपुर ददायरा का प्रियांशू पाल है। आरोपियों के विरुद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद व फरीदाबाद में वाहन चोरी के अनेक मुकद्दमे दर्ज है। गिरोह के दो सदस्य फरार है।
पुलिस ने बताया कि ये वाहन चोर दिन में पहले रैकी करते थे और फिर रात में घर के बाहर खड़े वाहनों को ले उड़ते थे। चोरी किए गए वाहनों को मनवीर के घर के पीछे झाड़ियों में छिपाया जाता था। गिरोह से बरामद बाइकों में 9 बाइक जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों से चोरी गई थी। पुलिस फरार दो अन्य साथियों की तलाश मे जुटी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























