हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रदेश भर में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों की स्थापना कराई है और गौवंश चारे के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की गई है। जनपद हापुड़ ब्रजघाट गंगा तट पर भी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की ओर से अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना की है।
ईहापुड़ न्यूज का संवाददाता गंगा जन्मोत्सव को कवर करने बृजघाट गया था। संवाददाता ने देखा कि बृजघाट गंगा तट अनेक गौवंश आवार घूम रहे है जबकि के बृजघाट में स्थापित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पूरी तरह खाली पड़ा है।
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के टूटे-फूटे वाहनों, गंदगी व कूड़े का आश्रय स्थल बना है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि लम्बे अर्से से इस अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल में कोई मवेशी नहीं रखा गया है। गौवंश प्रेमियों ने जांच की मांग की है।




























