👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तापमान जल्द ही 40 डिग्री को छू लेगा. फिलहाल तापमान इसके आसपास बना हुआ है. लगातार चढ़ते पारे से लोग अब घर के बाहर मजबूरी में ही निकल रहे हैं.
आपको बता दें कि आने वाले गुरुवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं शुक्रवार से पारा 40 को पार कर और गर्मी बढ़ा सकता है.
गर्मी के तेवर को देखते हुए लोग दोपहर के समय मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में छाता, चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं. अनुमान के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है.

केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद

































