हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त कोहरा छाने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट के साथ-साथ पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। संभावना है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक गिर सकता है जिससे न्यूनतम 7 डिग्री तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।
इन दिनों ठंड का कहर है लेकिन संभावना है कि गुरुवार को ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ेगा जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। जनपद के हापुड़, बाबूगढ़, सिंभावली, पिलखुवा, हाफिजपुर, गढ़मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में सड़कों ने कोहरे की सफ़ेद चादर ओढ़ ली है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

































