
हापुड़ में जगह-जगह बारिश होने से तापमान में गिरावट
हापुड़, सीमन/ पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह से बारिश हो रही है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। संभावना है की बारिश का यह क्रम कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हापुड़, पिलखुवा, बहादुरगढ़ आदि क्षेत्रों में बारिश का दौर लगातार जारी है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हुई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को थोड़ा ज्यादा और शनिवार को और अधिक बारिश होने की संभावना है। शनिवार को गरज के साथ बादल बरसने की उम्मीद है। यदि तापमान की बात करें तो आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































