हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संस्कार-द-को-एजुकेशनल विद्यालय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 15 से 18 वर्षीय किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें दूसरी डोज़ की वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। विद्यालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया। विद्यालय में करीब 150 छात्रों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक अमित गुप्ता ने कहा कि इस महामारी से अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं तथा इसके साथ-साथ दो गज़ की दूरी तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। विद्यालय की प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण ही एक मात्र ऐसा उपाय है जो महामारी की रोकथाम में सहायक सिद्ध हो सकता है। बच्चों व अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। यह टीकाकरण डॉ. प्रणव के निर्देशन में किया गया।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041





























