👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी सिंभावली में एक चिकित्सक से दवाई लेने के लिए गई थी। वहां से देर शाम तक जब वह वापस नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसी दौरान मालूम हुआ कि उसकी बेटी को गांव निवासी दो युवक अपहरण कर ले गए है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500




























