👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात पुलिस लोगों को कितना भी जागरूक कर ले लेकिन वह नियमों का पालन करने में आनाकानी करते हैं और जमकर धज्जियां उड़ाते हैं. कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की जहां ई रिक्शा के पीछे लटक कर यात्रा कर रहा है यह किशोर कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है. बता दें कि यह वीडियो हापुड़ के अतरपुरा चौराहा से लेकर पक्के बाग चौराहे जाने वाले रास्ते की है जहां पुलिस मुस्तैदी के साथ बैरिकेडिंग पर तैनात रहती है लेकिन इस तरह की वीडियो का सामने आना कई सवाल खड़े करती है. यदि जल्द ही इस तरह की यात्राओं पर विराम नहीं लगाई गया तो यह बड़े हादसे की तस्वीर बन सकती है.
































