
बस से गिरकर किशोर घायल, काटना पड़ा एक पैर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में निजी बस की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों को उसका एक पैर काटना पड़ा जबकि दूसरे पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने से ऑपरेशन कर रोड डाली गई है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरदोई के थाना तड़ियावां क्षेत्र के गांव करनपुर के रमलू ने बताया कि 10 मार्च 2026 को वह स्वजन संघ निजी बस से हरियाणा मजदूरी करने जा रहा था। जब बस बाबूगढ़ क्षेत्र में पहुंची तो किशोर बस से उतरा और जैसे ही वह बस में चढ़ने लगा तो चालक ने अचानक बस चला दी जिससे वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा और बस के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसके दोनों पर कुचल गए। बस क्लीनर ने घायल किशोर को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पहुंचे परिजनों ने किशोर का उपचार कराया। बताया जा रहा है कि किशोर का बाया पैर काटना पड़ा जबकि दाहिने पैर में चार जगह फ्रैक्चर हो गया है जहां रोड डाली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

































