
👁 0 views Views
किशोर हुआ लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में 20 सितंबर की रात करीब 10:00 बजे 16 वर्षीय किशोर विनय परिजनों से नाराज़ होकर घर से कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने ऐतियातन के तौर पर मामले में विनय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को विनय घर से बिना बताए कहीं चला गया जिसे परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है जो किशोर की तलाश कर रही है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066































