
सर्पदंश के कारण किशोरी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की गांव कोटा हरनाथपुर में मंगलवार की देर रात सर्पदंश के कारण एक किशोरी की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।
15 वर्षीय रूबी पुत्र पदम सिंह मंगलवार की रात अपनी मां संगीता के साथ कमरे में पलंग पर सो रही थी। तभी किशोरी को सांप ने डंस लिया। परिजनों को प्रतीत हुआ कि किसी कीट ने उसे काटा है जिसके बाद वह सो गए लेकिन सुबह को किशोरी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































