हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार की शाम को जगह-जगह तीज उत्सव के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए गए जो रात तक चले. इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हापुड़ के आवास विकास के ब्लॉक ए के पास में भी तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने जमकर डांस किया. इस दौरान अमनजीत कौर, मीनाक्षी, प्रियंका, सुधा, डॉक्टर ईशा, संगीता, श्रेया, अजय, गगन आदि उपस्थित रहे.
वहीं हापुड़ के चाह कमाल में प्रवीण सिंघल व वंदना सिंहल के आवास पर तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां महिलाओं ने सावन की मल्हार गाकर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी. इस दौरान महिलाओं ने झूला भी झूला और एकता का संदेश दिया.
वहीं हापुड़ के खुर्जा पेज में स्थित गंगा मंदिर में भी तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां रितु मिश्रा, ममता गर्ग, बबली आदि उपस्थित रहे. इस अवसर पर डांस आदि की प्रस्तुति भी की गई.























