
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रसूलाबाद नानपुर की रहने वाली बिटिया निधि मोरल ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंडर 17 चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। जब बेटी जनपद हापुड़ पहुंची और अपने परिजनों से मिली तो बिटिया की सफलता पर आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। इस मुकाम को हासिल करने के लिए निधि मोरल ने कड़ा परिश्रम किया। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की बेटियों ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंदर 17 कबड्डी चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
निधि मोरल एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं।सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ा परिश्रम किया और जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। चैंपियन बनने के बाद लौटी बिटिया का सभी ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल मोरल, आदेश, मनोज आदि ने स्वागत किया।































