पराली जलाने से रोकने हेतु गठित टीम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली- एनसीआर में पराली जलाने से प्रदूषण की धुंध छा जाती है। ऐसे में पराली जलाने से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए डीएम प्रेरणा शर्मा ने शासन के आदेश पर जिला स्तर, तहसील स्तर व विकास खंड स्तर पर कमेटी का गठन कर दिया है।
डीएम ने हापुड़ तहसील में अध्यक्ष एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, सदर पुलिस विभाग सीओ सिटी, कृषि विभाग विभाग से दो सदस्यों को नियुक्त किया है। वहीं धौलाना में अध्यक्ष एसडीएम लवि त्रिपाठी, सदस्य पुलिस सीओ व कृषि विभाग के दो सदस्यों की टीम बनाई है। गढ़मुक्तेश्वर में एसडीएम साक्षी शर्मा अध्यक्ष, पुलिस विभाग से सीओ गढ़ और कृषि विभाग केदो सदस्यों को नियुक्त किया गया है। वहीं ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष बीडीओ, सदस्य नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी कृषि, गन्ना विकास निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नियुक्त किया है। जबकि जिला स्तर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, सदस्य एएसपी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को नामित किया है। डीएम ने किसानों को पराली जलाने से रोकने व उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055

































