हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत 12 वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका शुक्रवार की रात 10:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। शनिवार की सुबह बालिका जब घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई।
परिजनों का आरोप है कि बुलंदशहर की बीवीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी राशिद ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पीड़िता को बेहोश कर दिया और उसे बाइक पर बैठा कर थाना क्षेत्र के गांव ले गया जहां मकान को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म बंधक बनाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123

























