शिक्षकों ने 15 वे दिन भी बांधी काली पट्टी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के एस एस वी कॉलेज में मंगलवार को 15वें दिन भी शिक्षकों का प्रोन्नति के संबंध में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रहा l अध्यापकों द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रोन्नति न किए जाने का विरोध किया l अध्यापकों ने बताया कि उनके द्वारा अपने समस्त विभागीय दायित्वों का पूर्ण निर्वहन कर प्रतिदिन शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है।परंतु एक वर्ष से भी अधिक की अवधि बीत जाने पर प्रोन्नति नही मिली है। अध्यापकों ने बताया कि प्रोन्नति न मिलने पर उनका यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन भविष्य में एक बड़ा आंदोलन करने को विवश होना पड़ सकता है l प्रदर्शन करने वालों में डॉ रेनू बाला, डॉक्टर सीमा अग्रवाल, डॉक्टर शरद कुमार , डॉक्टर देवेंद्र प्रताप, डॉक्टर सुदर्शन त्यागी, डॉक्टर अनुज गर्ग उपस्थित रहे I
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























