
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता से खफा शिक्षक बुधवार को जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों से पुतला छीन लिया। पुलिस इस दौरान पुतले को लेकर दूर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ता बुधवार को हापुड़ के जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने टी ई टी की परीक्षा के विरोध में जमकर आवाज उठाई। टी ई टी अनिवार्यता पर आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे शिक्षकों ने जैसे ही राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी ने पुतला छीन लिया। इस दौरान अधिकारियों ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अधिकारियों ने मामले में एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
























