शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला में निपुण विद्यालय बनाने की ली शपथ










शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला में निपुण विद्यालय बनाने की ली शपथ
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 242 शिक्षक संकुल 17 ए आर पी समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के साथ हुआ। डायट प्राचार्य जितेन्द्र कुमार मालिक, उपप्राचार्य ज्योति दीक्षित, प्रवक्ता सचिन कसाना, शाहीन, पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे। इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अथिति जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास अधिकरी श्रीमती प्रेरणा सिंह की शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए।


इसके उपरांत समस्त शिक्षक संकुलों के साथ मोटिवेशनल सत्र से वीडियोज और उत्प्रेरक प्रसंगों से निपुण विद्यालय बनाने हेतु प्रेरित किया गया।सत्र 2 में निपुण भारत अकादमिक स्ट्रैटेजी 23-24 के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गईl जिसमें निपुण तालिका,नवीन संदर्शिका, कार्यपुस्तिका,नवीन टी एल एम सामग्री,भाषा व गणित की साप्ताहिक योजना पर एक्टिविटी माध्यम से प्रकाश डाला गया। दोनों सत्र एस आर जी भारत शर्मा द्वारा संचालित किए गए। इसके उपरांत एस आर जी सोहन वीर सिंह द्वारा शिक्षक संकुल बैठक गुणवत्तापूर्ण किस प्रकार की जाए सत्र का संचालन किया गया। जिसमें शिक्षक संकुल का एजेंडा, पूर्व की तैयारी,बैठक के समय गतिविधियां,लेसन प्लान, टी एल एम इत्यादि की प्रस्तुतीकरण एवं बैठक के पश्चात डीसीएम भरे जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 5 टूल प्वाइंट टूल किट पर सत्र शिक्षक संकुल तृप्ति त्यागी व अनुपमा धामा द्वारा लिया गया।इसके पश्चात संकुल टीम धौलाना, संकुल टीम सिंभावली एवम संकुल टीम गढ़मुक्तेश्वर द्वारा स्थितिजन्य विश्लेषणात्मक शिक्षक संकुल बैठक पर रोल प्ले किए गए। उक्त सत्र में गुरुदयाल सिंह द्वारा समेकन किया गया। प्राथमिक शिक्षा में दीक्षा के उपयोग को बढ़ाने हेतु उसके प्रयोग करने के तरीके एवं फीचर्स इत्यादि के विषय में ए आर पी विपिन चौहान द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया।जनपद के पांच सबसे अच्छे शिक्षक संकुल द्वारा अपनी बेस्ट प्रैक्टिस शेयर की गई।जिसमें शाजिया गुल उस्मानी,रोमा सिंघल, राजकुमार सिंह,नीलक्षी शर्मा और नरेंद्र कुमार द्वारा पी पी टी के द्वारा प्रस्तुति दी गई। डी सी,ई एम आई एस ललित कुमार ने अपनी प्रस्तुति यू डायस सत्र पर दी। उन्होंने बताया जिसमें उनके द्वारा यू डायस को सही से भरना इसके इंडिकेटर एवं जनपद हापुड़ की स्थिति पर प्रकाश डाला गया तथा बताया ऐसे कौन-कौन से इंडिकेटर है जिनके द्वारा विद्यालय जनपद में प्रदेश की रैंकिंग प्रभावित होती है। टीम बिल्डिंग गतिविधियों में विपिन चौहान, गुरदयाल सिंह व भारत शर्मा द्वारा सभी शिक्षक संकुलों को बैलून एक्टिविटी विन विन सिचुएशन एवं वीडियोज के द्वारा संचालित की गई। ब्लॉक हापुड़ के द्वारा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।टीचिंग कल्चर को कैसे प्रभावी बनाया जाए इस विषय पर वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना ने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कार्यशाला में बताए गए सभी बिंदुओं को समस्त शिक्षकों तक पहुंचाने हेतु संकुलों को निर्देशित किया।जिससे कि जनपद जल्द से जल्द निपुण बनाया जा सके एवम निपुण विद्यालय बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में डाइट मेंटर,पिंटू कुमार, रेणूका,बबिता,पूनम,प्रदीप,खंड शिक्षा अधिकारियों,मनप्रीत सिंह सतेंद्र कुमार का सहयोग रहा। मंच संचालन संजय शर्मा ने किया।

हापुड़: एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज़्ज़ा बिल्कुल फ्री: 7248676869








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!