
हापुड़,सीमन (ehapur.com ): उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल ( पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ हापुड के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव व जिला महासचिव सतेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में शिक्षको ने सोमवार को
शिक्षक हितों की रक्षा हेतु दो ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिए।
पहला ज्ञापन मे शिक्षको ने टीईटी से मुक्ति की मांग की है तो दूसरे ज्ञापन में दूसरे ज्ञापन मे निर्वाचन कार्य हेतु शिक्षकों की नियुक्ति न की जाए।
विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारु रखने हेतु निर्वाचन ड्यूटी का भार अन्य विभागों में भी समान रूप से विभाजित किया जाए।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों पर अत्यधिक कार्यभार न केवल उनके मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है बल्कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर डालता है।
ज्ञापन देने के दौरान हापुड के चारों ब्लॉक के पदाधिकारी एवं शिक्षक जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष धौलाना अध्यक्ष यशोदा गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ सुशील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर अनिल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सिंभावली चंद्रकिरन सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ब्लॉक महामंत्री हापुड़, ब्लॉक महामंत्री गढ़मुक्तेश्वर बलराज अधना, सतीश यादव ब्लॉक महामंत्री सिंभावली, सहित बहुत सारे शिक्षक गण मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































