हापुड़, सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com ):उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुडीर एवं जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार को जनपद के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान की मांग की। धरने को शिक्षक नेता पूर्व विधान परिषद् सदस्य हेमसिंह पुंडीर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से ही संगठन को बल मिलता है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए शिक्षक संगठन का मजबूत बने रहना बहुत आवश्यक है।
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना को सौंपा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओ का शीघ्र समाधान किया जाएगा।




























