हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): एस एस वी कालेज हापुड़ के शिक्षकों ने मूटा और फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बुधवार विरोध जताया और शैक्षिक कार्य किया। शिक्षकों का यह विरोध 23 दिसम्बर को भी जारी रहेगा।
प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय के शिक्षक विरोध कर रहे है।शिक्षकों की मांग में प्रोफेसर पदनाम के शासनादेश में संशोधन, पुरानी पेंशन की बहाली, पीएचडी के पांच इंक्रीमेंट का लाभ, अधिवर्षता आयु 65 वर्ष, अवकाश कटौती के लिए मनमानी तरह से जारी शासनादेश को वापसी आदि शामिल हैं।
शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. आर के शर्मा तथा महामंत्री डॉ. राहुल उज्जवल ने बताया कि यह विरोध फुपुक्टा के आह्वान पर किया जा रहा है तथा 24 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ पर प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन में डॉ. सतेन्द्र पाल सिंह, डॉ. रिषिपालसिंह, डॉ. सुबोध कुमार शर्मा, डाॅ रानी तिवारी, डॉ. स्वागता बसु, डाॅ संजय भारद्वाज, डाॅ नीतू अग्रवाल, डाॅ रेनू बाला, डाॅ अनुज गर्ग, डाॅ दीपक कुमार, डॉ विपिन मलिक, डाॅ विकास कुमार,डाॅ अर्चना, डाॅ अंशु अग्रवाल, डाॅ सीमा अग्रवाल शिव कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333



























