92 निपुण विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के जे0एम0एस0 वर्ल्ड स्कूल के सभागार में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किये गये आंकलन में उभरकर आये निपुण विद्यालयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में जनपद के समस्त 92 विद्यालयों के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा नरेश तोमर, विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, उपस्थित रहे। जिला स्तरीय उच्चाधिकारियों में संदीप सिंह अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पी0के0 उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर के अतिरिक्त समस्त खण्ड़ शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयक, समस्त व्यायाम शिक्षकों, एसआरजी एवं एआरपी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। डॉ0 रेणु देवी द्वारा सरस्वती वंदना एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।एआरपी विपिन चौहान द्वारा समस्त अतिथियों एवं उच्चाधिकारियों के समक्ष निपुण भारत मिशन की प्रस्तुति के साथ जनपदीय आकलन के आंकड़े प्रस्तुत किये गए। एआरपी संदीप कुमार के द्वारा सामुदायिक सहभागिता एवं शारदा – 2 पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं एवं शिक्षा के गुणवत्ता को लेकर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया गया।सांसद ने बताया गया कि वे स्वयं संसद की शिक्षा समिति के सदस्य हैं और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं।जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा निपुण लक्ष्य प्राप्त कर चुके सभी विद्यालयों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गई।सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन का परिणाम है कि जनपद के 92 विद्यालय निपुण घोषित किए गए है। डीआईओएस एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी निपुण विद्यालय के समस्त शिक्षकों के बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए जनपद को निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया। निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा में एसआरजी भारत शर्मा द्वारा विशेष सहयोग किया गया। सम्मान समारोह में उनके द्वारा उपस्थित शिक्षकों के साथ बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा करते हुए निपुण विद्यालय बनाने हेतु आंकलन एवम संदर्शिकाओं के प्रयोग पर विशेष जोर दिया। मंच संचालन संजय शर्मा एवम अंजू आजाद द्वारा किया गया। जे एम एस से प्रबंधक आयुष सिंघल उपस्थित रहे। सभी उपस्थित शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में अंत मे जिला विद्यालय निरीक्षक एवम बी एसए द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवम उपस्थित अथितियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम में सोहनवीर सिंह, गुरुदयाल, भावना शर्मा, प्रीति, शीतल सैनी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
MS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























