शिक्षकों की एकजुटता में ही शिक्षक का भविष्य सुरक्षित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह पुंडीर ने रविवार को हापुड़ में कहा की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपने संघर्षों व एकजुटता से अनेक उपलब्धियां अर्जित की है। शिक्षकों की एकजुटता में ही शिक्षक संघ का भविष्य सुरक्षित है। संघ ने पुरानी पैंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, आसान स्थानानंतरण प्रक्रिया आदि के लिए संघर्ष की रुपरेखा तैयार की है। संघ अपने मांगों को लेकर 25 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पर धरने प्रदर्शन का आयोजन करेगा। संघ नेता हेमसिंह पुंडीर रविवार को हापुड़ के दीवान कालेज में शिक्षकों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा

संघ को जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने जानकारी दी की शिक्षक संघ जनपद हापुड़ के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ से सम्वाद जारी रखे हुए है। यदि समस्याओं का हल नहीं निकला तब धरने व प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन संघ के जिलासचिव श्री कृष्ण द्विवेदी ने किया। बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, विजय मित्तल, अखिलेश यादव, नेहा मित्तल, रविंद्र गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित थे।

MISS N KIDS: बच्चों और महिलाओं के कपड़े खरीदने के लिए कॉल करें: 7017025953, 7838004027







Related Posts

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

🔊 Listen to this 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएर को परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होंगी जिस को…

Read more

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

🔊 Listen to this महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि व्रतपर्व 15 फ़रवरी रविवार कावड़ जलाभिषेक सायं 5.05 बजे से तथा रंगों का पर्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में
error: Content is protected !!