
👁 0 views Views
सेवा भारती के केंद्र पर शिक्षक दिवस मनाया गया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):सेवा भारती के माॅ शारदा सेवा केन्द्र पर शिक्षक दिवस मनाया गया। सेवा भारती के जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट, कविता गौड एडवोकेट, सभासद ज्योति सिंह, केन्द्र संचालिका नीलम ने केन्द्र के बालक बालिकाओ को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे मे बताया तथा बताया कि गुरू का स्थान भगवान से भी बड़ा है गुरू ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताता है।




























