👁 0 views Views
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): नगर की सामाजिक संस्था शंभुका फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुनानक कन्या जूनियर हाईस्कूल हापुड में शिक्षक दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अपने विषय में पारंगत शिक्षिकाओं लीना गर्ग,पूजा ,सिमरन ,राधा नीलम एवं राजाराम को सम्मानित किया।
फाउंडेशन की तरफ से सीमा तोमर, कल्पना मेहरोत्रा,किरन ,संगीता,निधी, दीपाली, दीपिका, चांदनी, श्वेता, शिवांगी, प्रियंका, वंदना,अंजुल, शालिनी गोयल आदि का सहयोग रहा। शंभुका फाउंडेशन की अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक देश का भविष्य निर्धारित करते हैं।


























