👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुरेश सिंह, सह संयोजक चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर त्यागी आदि शिक्षकों ने पुष्प भेंट किए.
इस दौरान देश के द्वितीय राष्ट्रपति और प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान किया गया. इस दौरान सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
































