
👁 0 views Views
जमाल कुडू गाने पर थिरकने वाले शिक्षक सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जमाल कुडू गाने पर थिरकने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया है। आचरण को अनैतिक मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है जिससे हड़कंप मचा है।
जनपद हापुड़ के हापुड़ ब्लॉक के गांव मलकपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शिक्षक सुनील कुमार एक पदार्थ से भरे गिलास को रखकर डांस कर रहे थे जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामला सामने आने के बाद बीएसए ने जांच बैठाई और शिक्षक को निलंबित कर दिया।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419





























