हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में हिंदी दिवस के पखवाड़े के अंतर्गत, एल एन पब्लिक स्कूल हापुड़ के नौवीं और दसवीं के छात्रों के बीच हिंदी प्रोत्साहन के विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फर्स्ट ,सेकंड ,और थर्ड आए बच्चों को स्मृति- चिन्ह दिए गए तथा अन्य प्रतिभागियों को भी क्लब की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में शामिल महावीर वर्मा मधुर, डॉ अनिल वाजपेई एवं डॉ राजेश्वर सिंह ने बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ आराधना बाजपेई एवं स्कूल के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल ने क्लब के सभी सदस्यों का स्वागत किया। सर्वश्री राकेश माहेश्वरी , रविंद्र सिंघल, अजय बंसल, विनोद गुप्ता तथा माधव अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम शिक्षाप्रद रहा। विद्यालय के बच्चों ने भी हिंदी प्रोत्साहन के विषय में सुंदर विचार रखें।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333



























