
शिक्षा के बच्चों को प्रोत्साहित करने पर शिक्षिका सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत ने जनपद हापुड के ग्राम नियाजपुर खिरिया सिंभावली कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती चारु शर्मा द्वारा अपने विद्यालय में अपने वेतन से ई रिक्शा, वाटर कूलर, एलइडी व सी सिटी कैमरे लगवा कर छात्रों की संख्या बढ़ाने का व्यक्तिगत प्रयास की छात्रों- छात्रों व अभिभावकों ने प्रशंसा की है और शिक्षा के क्षेत्र मे एक अतुलनीय प्रयास बताया है। ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा जगतगुरु गोपेश्वर जी महाराज,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीता पारीक राजस्थान ने शिक्षिका चारू शर्मा प्रधानाध्यापक को शोल, स्मृति चिन्ह और भगवान परशुराम चालीसा व चित्र देकर सम्मानित किया।शिक्षिका ने संकल्प दोहराते हुए कहा कहा कि वह इस ओर सदेव प्रयास रत रहेंगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























