हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म हाउस कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय प्रशांत पवार ने शुक्रवार की देर रात गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि तीन साल पहले प्रशांत के पुत्र की मौत हो गई थी तभी से वह तनाव में चल रहे थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत पवार पुत्र सत्य पवार शैलेश फार्म हाउस कॉलोनी में रहते थे जो कि जनता जूनियर हाई स्कूल समयपुर कटिहार में पढ़ाते थे. तीन साल पहले हुई पुत्र की मौत से प्रशांत तनाव में चल रहे थे. शुक्रवार की देर रात प्रशांत ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083





























