VIDEO: जनपद हापुड़ की 15 लाख आबादी की होगी टीबी स्क्रीनिंग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “आइकोनिक वीक ऑफ हैल्थ” में लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरुक किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डां. राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम के तहत लोगों को टीबी के प्रति जागरुक कर रहा है जिसके लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम तैयार किए गए हैं जिसके अनुसार संदिग्धों की सघन जांच और इलाज किया जाएगा।
डां. राजेश ने बताया कि लोगों को टीबी के प्रति जागरुक करना है और संदेश देना है कि यदि किसी को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी व अन्य लक्ष्ण हैं तो उसकी तुरंत जांच कराए। इसकी मुफ्त सुविधा है और जो भी मरीज उपचार कराएगा उसे पांच सौ रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं जिससे कि वह बेहतर पोषण ले सकें। समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है जिसके तहत लक्षण के बारे में घर-घर जाकर जानकारी दी जाती है। टीबी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अधिकतम दो किलोमीटर के अंदर इलाज कराया जाता है। जिले की लगभग 15 लाख आबादी को स्क्रीन करना विभाग का लक्ष्य है।
बता दें कि इलाज के दौरान सबसे बड़ी बात है कि उपचार को बीच में न छोड़े। इस साल अभी तक 15-20 मरीज आए हैं। पिछले साल करीब साढ़े तीन हजार मरीज थे। वहीं साल 2020 में यह आंकड़ा 2450 रहा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज कहीं भी जाएं जब तक उसका पूरा इलाज नहीं हो जाता है वह उसे पूरा फॉलो करते हैं क्योंकि इलाज बीच में छोड़ना खतरनाक हो सकता है। लगभग छह महीनों के भीतर इलाज पूरा हो जाता है। इस दौरान एसीएमओ डां. प्रवीण शर्मा भी मौजूद रहे।

ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884







Related Posts

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान की गाड़ी पर युवक…

Read more

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!