हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी के युवक को घर से बाहर बुलाकर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि कड़े से वार कर पीड़ित को लहूलुहान कर दिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा का राजू मोहल्ले में ही दर्जी की दुकान करता है जिससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित का कहना है कि 19 अक्टूबर की रात राजू उसके घर के बाहर पहुंचा और मोहल्ले के ही सचिन, जतिन उर्फ गुलजार और सोनू के साथ मिलकर अमरजीत पर हमला कर दिया। इस दौरान अमरजीत घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























