हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच










हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ गाजियाबाद की प्रधान आयकर आयुक्त सुश्री दीपिका मित्तल द्वारा किया गया । इस लीग में हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के अलावा आयकर, स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी की टीमें भाग ले रही हैं । यह पहला अवसर रहा जब इस रैंक का आयकर अधिकारी किसी बार के कार्यक्रम में शामिल हुआ । पहला डे नाईट मैच आयकर और स्टेट जीएसटी के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर स्टेट जीएसटी ने 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए जिसमें विपिन तिवारी ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान रहा । आयकर विभाग की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्टेट जीएसटी से आदिल ने अपने शुरुआती 2 ओवर में आयकर को 2 झटके दिए । परंतु उसके बाद सिद्धार्थ और ज्ञानेश झा ने मैच स्टेट जीएसटी से छीन लिया । सिद्धार्थ 84 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि ज्ञानेश ने 41 रन बनाए और 15.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया । कप्तानी जितेंद्र सिंह और विवेक उपाध्याय द्वारा की गई । कमेंटरी अमित वर्मा व विनय कुमार ने की | अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग ने मैच की दूसरी पारी में कलात्मक कमेंटरी कर मैच को रोमांचक बना दिया । विभाग से एडिशनल कमिश्नर संजया चौरसिया, डिप्टी कमिश्नर लाल चंद्रा, असिस्टेंट कमिश्नर सुषमा मित्तल ने टैक्स जगत में प्रथम बार आयोजित हुई इस तरह की लीग के लिए अध्यक्ष नितिन गर्ग और संयोजक जितिन अग्रवाल को बधाई दी और इससे बार बेंच संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई और बार को उन्नति की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर सुमित सिंघल, वंतिका गर्ग, राजेंद्र त्यागी, राहुल अग्रवाल, संजय कौशिक, हर्ष शर्मा, , सुशांत बंसल, शुभम अग्रवाल, राहुल कुमार, बार के कप्तान सचिन और उपकप्तान आकाश और उनकी पूरी टीम सहित अनेक उद्योगपति मौजूद रहे । मुख्य अतिथि ने मैच देखने आये बच्चे हर्षित, ओजस्व और इशिका आदि को मोबाइल छोड़कर खेल में भाग लेने की सीख दी। मैच को क्रिक हीरो एप के माध्यम से हजारों दर्शकों द्वारा लाइव देखा गया । अगला मैच स्टेट जीएसटी और हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के बीच 20 फ़रवरी को शाम चार बजे से खेला जाएगा। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सिद्धार्थ को मैन आफ़ द मैच देकर सम्मानित किया ।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    🔊 Listen to this 135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट से 135 किलो की कावड़ लेकर निकले नौजवानों का दल लोगों के…

    Read more

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    🔊 Listen to this केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींवहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त
    error: Content is protected !!