
56 फर्मों पर छापामार कार्रवाई के दौरान 68.29 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी विभाग की SIB टीम ने जनपद हापुड़ में पिछले एक वर्ष में 56 फर्मों पर छापा मार कर 68.29 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान विभाग ने 29.61 करोड रुपए का राजस्व वसूला है। वहीं दो फर्म संचालकों पर FIR भी दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है कि बोगस फर्म फर्जी बिलों के माध्यम से खरीद-फरोख्त कर कागजों में करोड़ों रुपए का कारोबार किया जाता है। कागज़ों पर कारोबार दर्शाकर जीएसटी फर्म संचालक फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़प टैक्स का समायोजन दिखाकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इन फर्मों पर हुई कार्रवाई:
जांच में करीब 15 करोड रुपए की गड़बड़ी के मामले में पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर स्थित संदीप इंटरप्राइजेज के खिलाफ विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पिलखुवा पुलिस ने संदीप तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही सिंह ट्रेडर्स के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























