हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एल्यूमीनियम बर्तन व्यापारी अजय जैन उर्फ टिंकू जैन के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर एसआईबी की टीम ने छापे के दौरान 88 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई है, यह कर चोरी और भी अधिक होने की उम्मीद है। एसआईबी टीम व्यापारी के आवास व फैक्टरी से जब्त किए गए पेपर्स की जांच कर रही है। व्यापारी ने फिलहाल 22 लाख रुपय डिपाजिट करा दिया है।
कौन है टिंकू जैन- बर्तनों का कारोबार जैन परिवार का पुश्तैनी कारोबार है और बर्तन व्यापारी कुवंर सैन का बेटा है, जो हापुड़ की पाश कालोनी अशोक कालोनी में एक शानदार बंगले में रहता है और लग्जरी कार में सफर करता है।
कैसे करता है कारोबार- टिंकू जैन की अजय मेटल नाम से आवास पर वाणिज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड फर्म है और फैक्टरी आवास से चंद कदमों की दूरी पर मधुबन कालोनी में फैक्टरी है। फैक्टरी में सिर्फ एल्यूमीनियम के ही बर्तन बनते है- जैसे भगौने, डेक आदि। इधर-उधर से एल्यूमीनियम की स्क्रैप को खरीद कर लाया जाता है और फिर स्क्रैप से बर्तन तैयार किए जाते है। इस प्रकार से तैयार एल्यूमीनियम के बर्तनों को खपत की मंडियों में बिक्री हेतु भेजा जाता है।
क्यों पड़ी रेड- वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम को यह इनपुट मिला था कि अजय मेडल द्वारा एल्यूमीनियम बर्तनों की जो खरीद-बेच पेपर्स में दर्शाते है, वह वास्तविक सेल-परचेज से काफी कम है। एस.आई.बी टीम ने करीब एक माह तक आवास, फैक्टरी व माल के परिवहन की रैकी की तो पता चला कि वास्तविक सेल-परचेज,स्टाक, स्क्रैप आधि के मुकाबले आन रिकार्ड सेल-परचेज काफी कम है। इसके बाद ही एसआईबी टीम ने छापा मारी कर पेपर्स को कब्जे में लिया और स्टाक व स्क्रैप स्टाक का विवरण नोट किया। आठ घंटे की तलाशी के बाद टीम लौट गई। यह रेड एसआईबी टीम के सहायक आयुक्त गौरव राजूपूत की अगुवाई में 10 सदस्यीय टीम ने की।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























