VIDEO: लकड़ी व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर डेढ़ करोड़ की कर चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  हापुड़ के एक टिम्बर व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अफसरों के एक दल ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर एक करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी पकड़ी है। यह कर चोरी बोगस बिलों के माध्यम से की जा रही थी। वाणिज्यकर छापा मार दल के नेतृत्व में डिप्टी कमीश्नर प्रमोद शुक्ला कर रहे थे और इस दल में गाजियाबाद व हापुड़ के वाणिज्य कर अफसर शामिल थे।

हापुड़ के पटेल नगर निवासी संजीव कुमार गोयल का गढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे एक लम्बे-चौड़े एरिया में चार दीवारों के अंदर टिम्बर का व्यवसाय है। इस स्थान पर एक आरा मशीन लगी है, जहां वनों व जंगलों से लाई गई आम की लकड़ी का जीरान होता है और प्लाई बोर्ड तैयार किया जाता है। इस एरिया में किशन चंद कम्पनी व के.सी. टिम्बर नाम के दो फर्मों का संचालन किया जाता है। प्रतिष्ठान से तैयार माल को ट्रकों द्वारा खपत की मंडियों में भेजा जाता है।

 उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग को प्रतिष्ठान द्वारा बोगस बिलों के माध्यम से कर चोरी की जानकारी मिली थी। डिप्टी कमीश्नर प्रमोद शुक्ला की अगुवाई में हापुड़ व गाजियाबाद के वाणिज्य कर अफसर आठ गाड़ियों में सवार होकर शुक्रवार की सुबह टिम्बर प्रतिष्ठान पहुंचे औऱ प्रतिष्ठान को घेर लिया। प्रतिष्ठान पर मौजूद कर्मचारियों व मालिक में हड़कंप मच गया। अनेक कर्मचारी व मालिक दीवार फांद कर भाग खड़े हुए।

वाणिज्य कर टीम ने मौजूद अनेक कर्मचारियों, ट्रक चालक आदि से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए और प्रतिष्ठान के अनेक पेपर्स को कब्जे में लिया। डिप्टी कमीश्नर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एक परिसर में टिम्बर व्यवसाय से जुड़ी फर्मे संचालित है। फर्मे द्वारा बोगस बिलों के माध्यम से कर चोरी की जा रही है। फिलहाल एक करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का मामला है और यह अधिक भी हो सकती है। पेपर्स, स्टाक आदि का विश्लेषण किया जा रहा है।

ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!