हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के वन रेंज कार्यालय से चोरी हुआ टाटा 407 थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में लावारिस अवस्था में मिला है। विभाग ने मामले की सूचना पुलिस को देदी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि पिछले साल 19 दिसंबर को वन विभाग की टीम हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के हापुड़-किठौर मार्ग पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान विभाग ने गांव ट्याला की ओर से आते हुए एक ट्रक को चैकिंग के लिए रोका जिसमें शीशम की लकड़ी पाई गई जिसके बाद विभाग टाटा 407 को रेंज कार्यालय पर ले गया। रात करीब आठ बजे कार्यालय से टाटा 407 संदिग्ध परिस्तिथियों में चोरी हो गया। विभाग की तहरीर पर एफआईआर भी हुई।
रविवार की देर रात वन विभाग को सूचना मिली कि कार्यालय से चोरी हुआ टाटा 407 गांव छपकौली में लावारिस अवस्था में खड़ा है जिसके बाद वन हापुड़ क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार, वन दरोगा गोरव कुमार, वन दरोगा संजीव कुमार तथा वन दरोगा अनुज जोशी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने टाटा 407 कब्जे में ले लिया है।




























