हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बासमती की मांग दूर-दूर से आती है लेकिन इस बार हापुड़ के बासमती का स्वाद बिगड़ गया है जिसके चलते निर्यात को भी तगड़ा झटका लगा है। कीटनाशकों की वजह से बिक्री पर असर दिख रहा है।
बताते चलें कि 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल से हापुड़ समेत 30 जनपदों में उत्पादित बासमती चावल का स्वाद बिगड़ चुका है। जांच के दौरान चावलों में कीटनाशकों के अंश मिले हैं। विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए 60 दिनों तक 10 कीटनाशकों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए 20 टीमें गठित की गई हैं जो कीटनाशक बिक्री की निगरानी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि 15 फ़ीसदी निर्यात को भी झटका लगा है। हापुड़ में इस वर्ष धान का रकबा 20,239 हेक्टेयर है जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 फ़ीसदी कम है। इस रब्बे में 90 फ़ीसदी बासमती धान उगाया गया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































