हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लोकसभा चुनाव में भले ही अभी समय है लेकिन राजनैतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हापुड़ पहुंचे राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चुनाव को लेकर एक अहम बात कही और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव में जीत हासिल करना पहले से आसान होगा। वहीं उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतना है। हापुड़ पहुंचे राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नए आयाम छू रहा है और कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 5G देश के लिए एक उपलब्धि है।
हापुड़ के मोहल्ला भगवानपुरी में पहुंचे नरेंद्र कश्यप का भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विकास अग्रवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ रमेश अरोड़ा, पुनीत जय माता दी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




























