हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोदीनगर रोड निवासी तारेशवर त्यागी ने दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो प्रतियोगिता में मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम किया जिसके बाद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. दिल्ली के पश्चिम विहार में रूबाब इंडिया मिस्टर एंड मिसेज द्वारा एक फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें देश भर से पहुंचे 20 प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. हापुड़ के मोदीनगर रोड निवासी तारेश्वर त्यागी ने भी फैशन शो प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें तारेश्वर त्यागी को मिस्टर यूपी चुना गया.
कार्यक्रम के आयोजकों ने तारेश्वर त्यागी को मिस्टर यूपी का खिताब जीतने पर ढेर सारी बधाई दी और उन्हें ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया. तारेश्वर त्यागी के मिस्टर यूपी चुने जाने पर परिवार जनों में खुशी का माहौल हैं. मिस्टर यूपी चुने जाने पर कांग्रेसजनों ने भी तारेश्वर को मिठाई खिलाकर बधाई दी. तारेश्वर त्यागी ने कहा हैं कि उन्हें ये खिताब जीतकर बेहद खुशी हो रही हैं और इस सफलता का सारा श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया.
इस अवसर पर अंकित शर्मा, यशपाल सिंह ढिलौर, सुरेंद्र सिंह, गौरव गर्ग, सुखपाल गौतम आदि मौजूद रहें.
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















