👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में स्थित सार्वजनिक शौचालय में लगी पानी की टोटी को शरारती तत्वों ने चुरा लिया जिसके कारण पानी की बर्बादी हो रही है। शौचालय का इस्तेमाल करने पहुंचे लोगों की नजर जब बहते पानी पर पड़ी तो उन्होंने विभाग को मामले से अवगत कराया जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके।

आपको बता दें कि पुरानी कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक शौचालय है जहां शरारती तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। किसी ने सार्वजनिक शौचालय की टोटी ही चुरा ली और पानी बर्बाद होने लगा। लोगों की मांग है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























