डिवाइडर पर चढ़ा टैंकर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित पुरानी चुंगी के पास एक टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। उसका पहिया भी अलग हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और टैंकर चालक का हाल जाना जिसे उपचार के लिए पास के चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर ना होने की वजह से लगातार वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि वाहन चालक को यह डिवाइडर नजर ही नहीं आता इसके चलते आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं लेकिन संबंधित विभाग लापरवाही कर रहा है। ऐसा ही मामला सोमवार की रात को देखने को मिला जब पुरानी चुंगी के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
































