
टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास एक टैंकर ने गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को साइड कराया। यातायात व्यवस्था को संभाला।
मामला बुधवार का है जब एक गाड़ी मेरठ से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। गाड़ी में रितेश, अजीत राज, हर्ष, अनुज सवार थे। गाड़ी जैसे ही अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंची तो एक टैंकर ने गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926


























