हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): सम्यक सर्जन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में श्री गुरु नानक कन्या जूनियर हाई स्कूल हापुड़ में मंगलवार को प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ अंजू बाला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने से उनके हौसलों में वृद्धि होती है। आगे चलकर वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं।
विशिष्ट अतिथि विजय कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि देश उन्नति के मार्ग पर तभी प्रशस्त होता है जब उस देश के बच्चे प्रतिभाशाली हो। उनकी प्रतिभा को पहचान कर हमें उन्हें पुरस्कृत करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार कर्म सिंह व प्रबंधक सरदार गुरु मेल सिंह, सरदार दर्शन सिंह एवं सम्यक सर्जन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी धीरज शर्मा, अंजू शर्मा ने आभार व्यक्त किया। तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य गगनदीप कौर व स्टाफ ने सहयोग दिया।




























