
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): दिनांक 28 मार्च 2026, सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग हापुड़ के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। आज वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें विद्यालय के 23 विद्यार्थियों (नम्रता अग्रवाल,आरवी सिंह, समक्ष महेरिया , स्पर्श, पार्थ त्यागी, कनिष्क कुमार, अथर्व वशिष्ठ, अनुभव त्यागी, कृतार्थ, तोषनव राजपूत, काव्यांश कौशिक, दिव्यांश कंसल, पारुल कौशल, लक्षिता, तनिष, शिवांश, भव्य कुमार, निखिल राज, यशिका, आरोही, सार्थक, अद्विका शर्मा, गौरांश शर्मा, विधान)ने अपनी- अपनी कक्षाओं में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन प्रतिभाशाली रत्नों की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष (संजय कृपाल गर्ग जी) ने सभी होनहारों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन कड़ी मेहनत और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। उनके शब्दों ने न केवल सफल छात्रों का उत्साह बढ़ाया बल्कि अन्य छात्रों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य (राजीव फोगाट) ने अध्यक्ष महोदय एवं सभी अभिभावकों का अपना कीमती समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।
































