हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की नवज्योति कॉलोनी निवासी अजय माहेश्वरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एसपी दीपक भूकर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। अजय माहेश्वरी का कहना है कि उसकी पैकेजिंग मैटेरियल की फैक्ट्री है जिसे कुछ लोगों ने पैकेजिंग मैटेरियल माल लेकर दो फर्जी चेक थमा दिए।
पीड़ित के अनुसार नवज्योति कॉलोनी में उसकी फर्म का कार्यालय है जबकि गोदाम मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के धीरखेड़ा में है। इंडिया मार्ट में भी अजय महेश्वरी का रजिस्ट्रेशन है जहां से उसे पैकेजिंग मैटेरियल माल के लिए लंबा चौड़ा आर्डर मिला। व्यापारी ने खुद का नाम नवीन कुमार बताया। नवीन का कहना है कि उत्तराखंड के रुड़की में उसकी कम्पनी है जिसके लिए उन्हें पैकेजिंग मैटेरियल की जरूरत है।
पहली बार नवीन ने पंद्रह सौ किलो पैकेजिंग मैटेरियल के माल का परचेज ऑर्डर लिखित रूप में भेजा। इसके लिए डिलीवरी लेने के लिए नवीन कुछ कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री आया और बैंक का 2,73,025 का चेक दिया। इसके बाद 17 अक्टूबर को दूसरा आर्डर भेजा तथा 29 अक्टूबर को नवीन फिर फैक्टरी पहुंचा और 2,65,500 का चेक थमाया जब व्यापारी ने दोनों चेक बैंकों में लगाए तो असलियत का पता चला जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522





























